इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया को घर के बाहर हराने के लिए इंग्लैंड के पास ऐसे गेंदबाज नहीं है।

Advertisement

इंग्लैंड को 2005 में अपनी कप्तानी में एशेज जिताने वाले वॉन ने संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अपनी उम्र को देखते हुए इस दौरे की कठोरता का सामना कर पाएंगे या नहीं।

Advertisement

वॉन ने कहा, "इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट सितंबर में द ओवल में भारत के खिलाफ खेला जहां एंडरसन इंग्लैंड के सबसे तेज गेंदबाज रहे। लेकिन उनकी उम्र चिंता का विषय है।"

उन्होंने कहा कि अगर इंग्लैंड के गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया पर हावी होना है तो मेहमान टीम को बोर्ड पर अधिक रन खड़े करने होंगे।

वॉन ने कहा, "जिस तरह एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ऑस्ट्रेलिया में सफल रहेंगे और अगर इंग्लैंड पहली पारी में 500 रन बनाती है तो ऑस्ट्रेलिया की टीम दबाव में आ जाएगी।"

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि इंग्लैंड के पास ऐसा गेंदबाजी आक्रमण है जो घर से बाहर ऑस्ट्रेलिया को चित्त कर सके। मुझे नहीं लगता कि उनके पास वैसा कौशल, तेज और स्पिन में विशेषता है लेकिन अगर वे अच्छे रन बनाते हैं तो इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया को दबाव में ला सकती है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार