सिडनी, 15 जनवरी (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के आगामी भारत दौरे को लेकर राष्ट्रीय चयनकर्ता मार्क वॉ हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श से गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत कराने की सलाह दी है। वॉ का मानना है कि इससे टीम के पास स्पिन के विकल्प मौजूद होंगे। ऑस्ट्रेलिया को फरवरी-मार्च में भारत का दौरा करना है जिसमें वह चार मैच खेलेगी। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट ने वॉ के हवाले से लिखा है, "आप एक मुख्य तेज गेंदबाज के साथ खेल सकते हैं और मिशेल मार्श से गेंदबाजी की शुरुआत करा सकते हैं और किसी अन्य स्पिन गेंदबाज को टीम में शामिल कर सकते हैं।" रोहित शर्मा का बड़ा बयान, इस खिलाड़ी की वजह से अपना वनडे करियर बचा पाया 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी वॉ के बयान का समर्थन किया है। पोंटिंग ने कहा है कि मार्श भारतीय हालात में कारगर साबित हो सकते हैं। 

Advertisement

पोंटिंग ने कहा, "आप सोचते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ दो विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ खेलेगी। मेरा मानना है कि मिशेल मार्श भारत में गेंदबाज के तौर पर हिल्टन कार्टराइट से ज्यादा प्रभावी साबित हो सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "मैक्सवेल और एस्टन अगर दोनों बल्लेबाजी कर सकते हैं। दौरे पर कई बार हमें टीम में कुछ ऐसे बल्लेबाजों की जरूरत होगी जो गेंदबाजी भी कर सकें।"

पोटिंग का मानना है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को उपमहाद्वीप में हराना बेहद मुश्किल होगा। 

पोंटिंग ने बिग बैश लीग (बीबीएल) टी-20 टूर्नामेंट से इतर कहा, "भारत में जीतना पिछले चार-पांच वर्षों में और मुश्किल हुआ है क्योंकि उन्होंने ज्यादा स्पिन की मददगार पिच बनाना शुरू कर दिया है।" धोनी के इस चहेते दोस्त क्रिकेटर ने क्रिकेट को किया शर्मसार, जरूर देखें

ऑस्ट्रेलिया को दो बार विश्व कप का खिताब दिला चुके पोंटिंग ने कहा, "जब हम खेला करते थे तब वहां पिचें तीसरे, चौथ और पांचवें दिन ज्यादा स्पिन लेती थी, लेकिन वह अब पहले दिन से ही स्पिन लेती हैं और इसलिए वहां का दौरा करने वाली टीम के लिए जीतने मुश्किल होता जा रहा है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार