इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स अब तक दो मैच खेल चुकी है, लेकिन वह अपनी जीत का खाता नहीं खोल पाई है। DC का अगला मुकाबला शनिवार (8 अप्रैल) को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा। लेकिन इससे पहले उनकी टीम को एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी खबरें सामने आ रही है कि टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श लगभग एक हफ्ते के लिए अपने घर यानी ऑस्ट्रेलिया लौटने वाले हैं।

Advertisement

जी हां, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श वापस अपने घर लौट सकते हैं। खबरों के अनुसार माना जा रहा है कि मार्श शादी करने वाले जिसके लिए वह अपने घर लौट रहे हैं। मार्श ने 11 सितंबर 2023 को अपनी गर्लफ्रेंड ग्रेटा मार्क से सगाई थी। मार्श और ग्रेटा लंबे समय से रिलेशनशीप में थे।

Advertisement

बता दें कि मार्श का स्वदेश लौटना दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ा सकता है। मार्श एक आक्रमक खिलाड़ी हैं और इस टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं। हालांकि अब तक उनका बल्ला आईपीएल सीजन 16 में कुछ ज्यादा रन नहीं बना सका है। पिछले मैच में मार्श ने गेंदबाज़ी करके एक विकेट चटकाया था। हालांकि अब वह लगभग एक हफ्ते आईपीएल एक्शन से दूर रह सकते हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स सीजन में अब तक एक भी मैच जीतने में नाकाम रही है। दिल्ली को पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 रनों से हराया था। वहीं दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार