Mitchell Owen Record: ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर मिशेल ओवेन (Mitchell Owen) ने सोमवार, 21 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ सबीना पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले (WI vs AUS 1st T20I) में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि ये 23 वर्षीय मिशेल ओवेन का टी20 डेब्यू मैच था जिसमें धमाल मचाकर उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और डेविड वॉर्नर (David Warner) जैसे दिग्गजों के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि मिशेन ओवेन ने अपने टी20 डेब्यू मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर-6 पर बैटिंग करते हुए महज़ 27 बॉल पर 185.19 की स्ट्राइक रेट से पूरे 50 रन बनाए। इस मुकाबले में वो ऑस्ट्रेलिया की जीत के बड़े हीरो रहे जिस वज़ह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

Advertisement

इसी के साथ अब मिशेन ओवेन साल 2025 में टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 2025 में 33 मैचों में छह बार ये कारनामा करके ग्लेन मैक्सवेल के रिकॉर्ड की बराबरी की है जिन्होंने साल 2025 में 26 मैचों में 6 बार ये टाइटल जीता।

इतना ही नहीं, अपनी अर्धशतकीय पारी में मिशेल ओवेन ने 6 छक्के भी जड़े जिसके साथ ही अब वो ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 डेब्यू मैच में डेविड वॉर्नर के महारिकॉर्ड की बराबरी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि वॉर्नर ने साल 2009 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी पारी में 6 छक्के ठोके थे।

ये भी जान लीजिए कि 23 वर्षीय मिशेल ओवेन ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में रिकी पोंटिंग, कैमरून व्हाइट और डेविड वॉर्नर की बराबरी की है।

ऐसा रहा मैच का हाल

Advertisement

सबीना पार्क स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद वेस्टइंडीज ने रॉस्टन चेज (60) और शाई होप (55) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 189 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन (51) और मिशेल ओवेन (50) ने शानदार फिफ्टी ठोकी जिसके दम पर मेहमान टीम ने 18.5 ओवर में 190 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए 3 विकेट रहते ये मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार