मिचेल सेंटनर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल की गेंदबाज़ी की। सेंटनर ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपने कोटे के 4 ओवर में महज 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज़ सूर्यकुमार कुमार यादव और अरशद खान को आउट किया। आईपीएल पर नज़र रखने वाले दिग्गज क्रिकेटर भी सेंटनर के प्रदर्शन से काफी प्रभावित नज़र आ रहे हैं, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर इस कीवी खिलाड़ी का ऐसा फोटो वायरल हुआ है जिसे देखकर क्रिकेट फैंस के बीच सेंटनर के लिए इज्जत कई गुना बढ़ गई है।

Advertisement

दरअसल, MI vs CSK मैच के दौरान ज्यादातर फैंस ने यह मिस किया कि सेंटनर दर्द में मुंबई इंडियंस को दर्द दे रहे थे। यानी जब वह गेंदबाज़ी कर रहे थे तब उनके घुटने से खून निकल रहा था। सेंटनर चोटिल थे, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने मैदान से बाहर जाना उचित नहीं समझा और दर्द में भी बॉलिंग करते रहे। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उनकी पेंट पर खून के दाग देखे जा सकते हैं।

Advertisement

बता दें कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और मोईन अली टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बेहद आसानी से जीत हासिल की। सेंटनर के अलावा रविंद्र जडेजा ने तीन, तुषार देशपांडे ने दो, और सिसांडा मंगाला ने एक विकेट चटकाया था।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके की टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। चेन्नई की टीम अपने शुरुआती तीन मैचों में से 2 में जीत हासिल कर चुकी है। चार बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी चेन्नई की टीम का अगला मैच बुधवार (12 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार