ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीतने के लिए 444 रनों का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा है। इस अल्टीमेट टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट खोकर 270 रनों पर घोषित कर दी और इस तरह पहली पारी की 173 रनों की लीड मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने कुल 443 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए।

Advertisement

हालांकि, भारत ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में ऑलआउट भी कर सकता था मगर मिचेल स्टार्क ने एलेक्स कैरी के साथ मिलकर 93 रनों की साझेदारी करके भारत को बैकफुट पर रखा। स्टार्क के लिए ये दूसरी पारी खास थी क्योंकि ये मैच देखने के लिए उनकी पत्नी एलिसा हीली भी स्टैंड्स में पहुंची हुई थी और ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी को निराश नहीं किया।

Advertisement

स्टार्क ने मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट होने से पहले 57 गेंदों में 41 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके भी देखने को मिले। इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी पत्नी एलिसा हीली स्टैंड्स में बैठी हुई नोटबुक में कुछ लिख रही हैं। ये वीडियो आईसीसी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। 

अगर ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी पर गौर करें तो कंगारुओं की तरफ से सबसे ज्यादा रन एलेक्स केरी ने बनाए। उन्होंने 105 गेंद में 8 चौको की मदद से नाबाद 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली अगर उनकी ये पारी नहीं होती तो शायद ऑस्ट्रेलिया की टीम ऑलआउट भी हो जाती और भारत को 400 से भी कम का लक्ष्य मिलता। खैर अब भारत के सामने ऐसा लक्ष्य है जो टेस्ट इतिहास में कभी भी चेज़ नहीं हुआ है ऐसे में क्या भारतीय टीम इस नामुमकिन दिख रहे काम को अंज़ाम दे पाएगी ये जानने के लिए हमें चौथे और पांचवें दिन का खेल देखना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार