16 मार्च। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच 22 मार्च से खेला जाएगा। दोनों टीम एक - एक टेस्ट  मैच जीत चुकी है। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने जिस अंदाज में पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट मैच में कंगारू गेंदबाजो की हवा निकाली थी उससे ऑस्ट्रेलिया खेमा परेशान नजर आ रहा है।

Advertisement

ऐसे में धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क ने एबी के बारे में एक खास बयान दिया है। मिचेल स्टॉर्क ने कहा है कि एबी डीविलियर्स के खिलाफ हमें आउट ऑफ द बॉक्स होकर गेंदबाजी करनी होगी और आउट करने की कोशिश करनी होगी।

Advertisement

मिचेल स्टॉर्क ने आगे ये भी कहा कि एबी डीविलियर्स एक ही लेंथ वाले गेंद पर कई तरह के शॉट्स खेल सकते हैं। उनके खिलाफ गेंदबाजी करने से पहले हमें पूरी तरह से सोचना होगा।

वैसे स्टॉर्क को उम्मीद है कि तीसरे टेस्ट मैच में एबी डीविलियर्स के खिलाफ रणनीति तैयार करके उनको आउट करेगें। गौरतलब है कि एबी ने दूसरे टेस्ट मैच में कमाल की बल्लेबाजी करी थी और शानदार 126 रन बनाए थे जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार