ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने शुक्रवार (6 दिसंबर) को भारत के खिलाफ एडिलेड ओवल में दूसरे टेस्ट मैच में अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। इस डे-नाइट टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया ने पहले ओवर के लिए गेंद थमाई मिचेल स्टार्क को। मैच की पहली ही गेंद पर स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को एलबीडब्लयू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। पहले मैच में 161 रन की शानदार पारी खेलने वाले यशस्वी अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 

Advertisement

स्टार्क टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीन बार एक टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा किया है। इससे पहले उन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट में और 2016 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में पहले गेंद पर विकेट लिया था। 

Advertisement

इससे पहले वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पेड्रो कोलिन्स ने तीन बार एक टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा किया था। हालांकि तीनों बार उन्होंने एक ही बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया था। 

जायसवाल के बाद पहले सत्र के दौरान केएल राहुल (37 रन) औऱ विराट कोहली (7 रन) को अभी अपना शिकार बनाया। 

गौरतलब है कि पर्थ में खेले गए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के दौरान स्टार्क का का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा था औऱ वह सिर्फ 3 विकेट ही हासिल कर पाए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार