कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने अपनी फील्डिंग से टीम के लिए बड़ा विकेट झटका। लुंगी एनगिडी की गेंद पर स्टार्क ने शानदार डाइविंग कैच पकड़ा और सेट हो चुके मनीष पांडे को पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में रविवार (24 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इस बार गेंद से नहीं बल्कि अपनी शानदार फील्डिंग से महफिल लूट ली।

Advertisement

204 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे 15 गेंदों में 25 रन बनाकर अच्छी लय में नजर आ रहे थे और कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 गेंदों में 44 रन की अहम साझेदारी भी कर चुके थे।

ऐसे में दिल्ली को विकेट की सख्त जरूरत थी और यह सफलता दिलाई लुंगी एनगिडी और मिचेल स्टार्क की जोड़ी ने। पारी के 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर एनगिडी ने ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली। मनीष पांडे ने लंबा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर सही तरीके से नहीं आई।

लॉन्ग ऑन पर तैनात मिचेल स्टार्क ने तेजी से अपनी दाईं ओर शानदार डाइव लगाते हुए दोनों हाथों से बेहतरीन कैच पकड़ लिया। गेंद जमीन के बेहद करीब थी, इसलिए अंपायर ने कैच को थर्ड अंपायर के पास भेजा। रिप्ले में साफ दिखा कि स्टार्क की उंगलियां गेंद के नीचे थीं और कैच पूरी तरह क्लीन था। इस शानदार कैच के साथ मनीष पांडे की पारी 16 गेंदों में 25 रन पर खत्म हुई और कोलकाता नाइट राइडर्स को 87 रन के स्कोर पर दूसरा बड़ा झटका लगा।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 202 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए केएल राहुल ने सिर्फ 30 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल ने 39 और डेविड मिलर ने 28 रन का अहम योगदान दिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार