भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने रविवार (14 मार्च) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे में खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अपनी पारी में 26वां रन बनाते ही मिताली ने 7000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं। 

Advertisement

मिताली वनडे इंटरनेशनल में 7000 हजार रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई है। अपने करियर के 212वें मैच की 192वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। वह इस फॉर्मेट में 6 हजार का आंकड़ा छूने वाली भी इकलौती क्रिकेटर हैं। 

Advertisement

महिला वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इंग्लैंड की शार्लेट एडवर्ड्स दूसरे नंबर पर हैं। एडवर्ड्स के नाम 191 वनडे मैच में 5992 रन दर्ज हैं।

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच क दौरान मिताली ने 10000 इंटरनेशनल रन का आंकड़ा छूआ था। वह शार्लेट एडवर्ड्स के बाद यह कारनामा करने वाली दूसरी क्रिकेटर बनी थी। 

मिताली ने साल 1999 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। सचिन तेंदुलकर के बाद वह सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। हाल ही में उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार