India Women vs Australia Women: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम में खेले जा रहे महिला वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले में एक पल ऐसा आया जब कप्तान हरमनप्रीत कौर का गुस्सा मैदान पर फूट पड़ा। रन लेने के दौरान हरलीन देओल के साथ हुई गलतफहमी ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया था। हालांकि हरमनप्रीत रनआउट से बच गईं, लेकिन हरलीन को उन्होंने वहीं मैदान पर डांट सुना दी।

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 13वें मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने मजबूत शुरुआत की, लेकिन एक रनिंग मिक्सअप ने सबका ध्यान खींच लिया।

35वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मेगन शुट्ट की गेंद पर हरमनप्रीत ने शॉट खेला और तेजी से रन के लिए दौड़ीं। हालांकि हरलीन देओल क्रीज़ से नहीं निकलीं और बीच पिच पर दोनों के बीच गलतफहमी हो गई। हरमनप्रीत को रनआउट से बचने के लिए डाइव लगानी पड़ी और वे किसी तरह क्रीज़ में पहुंचीं। इसके बाद कप्तान का पारा चढ़ गया और उन्होंने गुस्से में हरलीन को कुछ कहा।

हरमनप्रीत का यह गुस्सा यहीं नहीं थमा। अगली ही गेंद पर उन्होंने चौका जड़ दिया और फिर भी हरलीन को अपनी गलती याद दिलाई। ओवर खत्म होते-होते माहौल थोड़ा ठंडा हुआ और कप्तान ने हरलीन के कंधे पर हाथ रखकर बात खत्म की।

हालांकि हरमनप्रीत ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल पाई और 17 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि हरलीन देओल ने 38 रन जोड़े। इससे पहले ओपनर स्मृति मंधाना (80 रन) और प्रतिका रावल (75 रन) की शानदार साझेदारी ने भारत को मजबूत शुरुआत दी। जिसके चलते भारत ने 48.5 ओवर में सिमटने के बावजूद 330 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए इस पारी में एन्नाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके, जबकि सोफी मोलिनेक्स को 3 सफलताएं मिलीं।

Advertisement

इस मैच के लिए टीमें
भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), एलिस पेरी, बेथ मूनी, एन्नाबेल सदरलैंड, एश गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनेक्स, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शुट्ट।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार