नई दिल्ली, 26 अप्रैल (CRICKETNMORE)| खेल के प्रति विशेष लगाव रखने वाले मिजोरम के मुख्यमंत्री लाल थनहवला ने कहा है कि उनकी योजना प्रदेश में आस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) की तर्ज पर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करने की है। 

Advertisement

एमसीजी दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदानों में शामिल है।

Advertisement

लल थनहवला ने आईएएनएस से बातचीत में प्रदेश में क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की योजना के बारे में बताते हुए कहा, "साईरांग में फुटबाल स्टेडियम के पास ही क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होने वाला है। जो एमसीजी के बराबर का स्टेडियम होगा, जिसमें 100,024 दर्शक बैठ सकेंगे।"

साईरांग मिजोरम की राजधानी आईजोल से 30-40 मिनट की दूरी पर है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

मुख्यमंत्री का कहना है कि उनका लक्ष्य पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के साथ मिलकर इस क्षेत्र से विश्व स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी तैयार करने का है। हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने लोढ़ा समिति का सिफारिशों को लागू करने का आदेश देते हुए पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में पूर्ण सदस्यता और वोटिंग का अधिकार दिया है जो इस क्षेत्र के लिए बड़ा कदम है।

लल थनहवला मिजोरम क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा, "मैं एमसीए के लिए वोटिंग अधिकार के लिए लड़ रहा था। बीसीसीआई ने यह कभी नहीं किया। लेकिन मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि लोढ़ा समिति ने इस बात की सिफारिश की कि पूर्वोत्तर के राज्यों को पूर्ण सदस्यता मिलनी चाहिए।"

Advertisement

अब तक सिर्फ त्रिपुरा और असम को ही बीसीसीआई की पूर्ण सदस्यता हासिल थी और यही दो राज्य रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम उतार सकते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष शरद पवार से कई बार इस संबंध में अपील की, लेकिन हमेशा उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

उन्होंने कहा, "बीसीसीआई में शरद पवार के समय से लेकर अरुण जेटली के संबद्ध बोर्ड के अध्यक्ष होने तक मैंने उनसे वादा किया था कि अगर हमें पूर्ण सदस्यता मिल जाती है तो मैं आपको अपने क्षेत्र से विश्व स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी निकाल के दिखाऊंगा।"

Advertisement

मुख्यमंत्री का मानना है कि बीसीसीआई के संविधान के बदलाव ने उन्हें और हजारों क्रिकेट खिलाड़ियों को नई उम्मीद दी है।

उन्होंने कहा, "हम देश के लिए विश्व स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी पैदा कर सकते हैं। मिजोरम के लड़के अच्छी कद काठी वाले होते हैं और काफी हिम्मत वाले होते हैं। मैं कई स्थानीय टूर्नामेंट में गया हूं और वहां की प्रतिभा को देखकर हैरान रह गया।"

Advertisement

खरा बोलने के लिए मशहूर लल थनहवला ने कहा कि इस देश में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो मैदान पर आने का जोखिम नहीं उठाना चाहते।

उन्होंने कहा, "भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी काफी अमीर हैं। कुछ तो मैदान में आने से डरते हैं। वह डरते हैं कि कई उन्हें चोट न लग जाए।"

उन्होंने कहा, "अगर आप किसी क्षेत्र में सफल होना चाहते हैं, चाहे वह खेल हो या जिंदगी, आपको बड़े दिल के साथ काम करना होगा। मिजोरम के लड़के बहुत बहादुर हैं। वह फील्डिंग के दौरान चोट से नहीं डरते।"

Advertisement

कई राज्यों में खिलाड़ियों द्वारा सही उम्र छिपाने जैसे मामलों पर मुख्यमंत्री ने कहा, "मैंने अपने राज्य की खेल ईकाइयों को कड़ा दिशा-निर्देश दिया है कि कोई ऐसा काम न करे। आप धोखेबाजी से कुछ हासिल नहीं कर सकते।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार