IPL 2023 के 45वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और सीएसके के गेंदबाजों ने कप्तान एमएस धोनी के इस फैसले को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सीएसके के सामने लखनऊ का टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया और नतीजा ये रहा कि पहले सात ओवरों में सिर्फ 34 रन पर 4 बल्लेबाज आउट हो गए।

Advertisement

लखनऊ के ओपनर काइल मेयर्स शानदार फॉर्म में चल रहे थे लेकिन इस मैच में वो भी धोनी द्वारा बुने गए जाल में फंस गए और मोईन अली को अपना विकेट दे बैठे। धोनी ने पावरप्ले के चौथे ही ओवर में गेंद मोईन अली को थमा दी। मोईन अली को गेंद थमाने के दो कारण थे। पहला ये कि गेंद घूम रही थी और दूसरा इसलिए क्योंकि इससे पहले वाले मुकाबले में भी मोईन ने मेयर्स को आउट किया था।

Advertisement

ऐसे में धोनी का फैसला इस बार भी सही साबित हुआ और मेयर्स ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में एक बार फिर से अपना विकेट गंवा दिया। उनके विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस धोनी की कप्तानी की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

काइल मेयर्स का विकेट देखने के लिए क्लिक करें

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है

लखनऊ सुपर जायंट्स - मनन वोहरा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, करण शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, मोहसिन खान

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स - ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना, दीपक चाहर

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार