टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम की अक्सर तुलना होती है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने विराट और बाबर की तुलना पर बड़ी बात कही है। आसिफ के अनुसार बाबर आजम, सचिन तेंदुलकर के टक्कर के खिलाड़ी हैं वहीं विराट कोहली तो उनके आसपास भी नहीं भटकते हैं।

Advertisement

यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू के दौरान आसिफ ने कहा, 'विराट कोहली बॉटम हैंड प्लेयर है। वो फिटनेस की वजह से चल रहा है। जैसे ही विराट कोहली का बुरा वक्त शुरू होगा मुझे नहीं लगता वो कमबैक कर पाएगा। वहीं अगर आप बाबर आजम को देखें तो वो अपर हैंड से खेलता है सचिन तेंदुलकर की तरह। लोग अभी भी कहते हैं कोहली बेहतर है सचिन से। लेकिन ऐसा नहीं है वो सचिन के पास भी नहीं भटकेगा।'

Advertisement

आसिफ ने आगे कहा, 'जैसा सचिन खेलते हैं वह अपर हैंड था। ये बात टैकनिकली बहुत कम लोगों को पता है चाहे वो कोच हों या टीम के साथ लगा कोई इंसान यह बात आपको नहीं बता सकता है। इसमें कोई शक नहीं कि कोहली के पास भी शॉट हैं लेकिन वो बॉटम हैंड प्लेयर है। ये फर्क है इन दोनों ही खिलाड़ियों में।'

बता दें कि विराट कोहली भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। विराट कोहली के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि वो जितने ज्यादा अच्छे कप्तान हैं उससे कहीं ज्यादा अच्छे बल्लेबाज भी हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली अब तक 70 शतक लगा चुके हैं। वहीं बाबर आजम अभी विराट से काफी पीछे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार