24 अगस्त (CRICKETNMORE)| अपने बेटे असाउद्दीन के गोवा की राणजी टीम में चयन होने पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बिना किसी फीस के गोवा टीम का सलाहकार बनने की पेशकश की है। गोवा क्रिकेट संघ (जीसीए) के अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

Advertisement

वहीं, गोवा के लिए अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शादाब जकाती ने हालांकि असाउद्दीन के टीम में आने की खिलाफत की है। 

Advertisement

असाउद्दीन ने अभी तक एक भी रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेला है और ऐसे में उनका चयन जीसीए को बैकफुट पर धकेल रहा है। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

जीसीए के सचिव दया पाजी ने आईएएनएस से कहा, "असाउद्दीन उनके बेटे हैं और वह अब टीम का हिस्सा हैं तो अजहरुद्दीन मुफ्त में टीम के सलाहकार होंगे। भारत के पूर्व कप्तान की सलाह मिलना टीम के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।"

उन्होंने हालांकि कहा कि अजहर और संघ के बीच कोई लिखित करार नहीं हुआ है। 

पाजी ने कहा, "असाउद्दीन गेस्ट प्लेयर की तरह टीम में जुड़ रहे हैं। हमने उन्हें एक भी पैसा नहीं दिया है। हम पैसों की तंगी से गुजर रहे हैं और इसलिए हमने यह रास्ता चुना।"

Advertisement

इससे पहले जकाती ने असाउद्दीन को टीम में शामिल करने के जीसीए के फैसले की आलोचना की है। 

जकाती ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इसलिए क्योंकि वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के बेटे हैं, जो एक महान खिलाड़ी थे। क्या यह उन्हें गोवा की टीम में जगह दिला सकता है।"

उन्होंने कहा, "असाउद्दीन की उम्र 28 साल की है और उन्होंने अभी तक एक भी रणजी ट्रॉफी या प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला। वह अपने राज्य के लिए आखिरी मैच 2009 में खेले वो भी एक आमंत्रण टूर्नामेंट में। उन्होंने उत्तर प्रदेश से खेलने की कोशिश की, उन्होंने कई और राज्यों से खेलने की कोशिश की लेकिन मौका नहीं मिला।"

Advertisement

बाएं हाथ के स्पिनर ने कहा, "यह गोवा है आप आओ आपका स्वागत है। गोवा के खिलाड़ियों का क्या ? हम भी संघर्ष कर रहे हैं। हम भी काफी मेहनत कर रहे हैं। हम भी गोवा के लिए खेलना चाहते हैं।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार