पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट को लेकर एक विवादित कमेंट किया है। मोहम्मद हफीज का मानना है कि क्रिकेट में पैसों के कारण टीम इंडिया को विश्व क्रिकेट में तरजीह दी जाती है। हफीज के अनुसार पाकिस्तान सहित बाकी इंटरनेशनल टीमों से अलग व्यवहार किया जाता है। ताकत और पैसे के कारण बीसीसीआई ने विश्व क्रिकेट में मजबूत पैर जमा लिए हैं।

Advertisement

मोहम्मद हफीज ने इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में बोलते हुए कहा, 'मैं इतना ज्यादा नहीं जानता लेकिन, मैं इतना जरूर जानता हूं कि हमारे यहां जो कमाऊ पूत होता है वो सबसे प्यारा होता है। सबसे लाडला होता है। उसकी चुम्मियां ज्यादा ली जाती हैं। तो इंडिया जो है वो एक पैसे कमाकर देने वाली कंट्री है।'

Advertisement

मोहम्मद हफीज ने आगे कहा, 'पूरी दुनिया यहां तक कि द्विपक्षीय सीरीज भी जब होती है अगर इंडिया का स्पॉन्सर जाए तो उसके वारे-न्यारे हो जाते हैं। ऐसी चीजों को नजरअंदाज करना काफी ज्यादा मुश्किल है। ये लाडले सिर्फ इस वजह से हैं क्योंकि ये ज्यादा पैसे कमाकर देते हैं।'

बता दें कि 41 साल के मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट, 218 वनडे और 119 टी-20 मैच खेले हैं। मोहम्मद हफीज बैटिंग के साथ ही गेंदबाजी से भी पाक टीम को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलवा चुके हैं। मोहम्मद हफीज के नाम 13 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन हैं वहीं उन्होंने 253 इंटरनेशनल विकेट भी लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार