आईपीएल 2023 के 56वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एकतरफा अंदाज में हराते हुए 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। राजस्थान की इस जीत के बाद हर कोई यशस्वी जायसवाल की तारीफ कर रहा है लेकिन इस जीत में जितनी बड़ी भूमिका जायसवाल ने निभाई उतनी ही बड़ी भूमिका राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी निभाई।

Advertisement

चहल ने इस मैच में चार ओवरों में सिर्फ 25 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इन 4 विकेटों के साथ ही वो पर्पल कैप को तो हासिल कर ही चुके हैं लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। केकेआर के खिलाफ नितीश राणा को आउट करते ही चहल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।केकेआर के खिलाफ मैच के बाद चहल के 142 आईपीएल पारियों में 187 विकेट हो गए हैं और अब वो आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। चहल की इस उपलब्धि के बाद उनका इंटरव्यू लिया गया जहां पूर्व भारतीय खिलाड़ी उनके मज़े लेते दिखे।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स ने चहल के साथ एक स्पेशल बातचीत की और इस दौरान चहल से सवाल पूछने के लिए हरभजन सिंह, शांताकुमारन श्रीसंत और मोहम्मद कैफ भी मौजूद थे। भज्जी तो चहल के मज़े ले ही रहे थे लेकिन इसी बीच मोहम्मद कैफ ने चहल को लाइव टीवी पर शतरंज की बाज़ी खेलने का चैलेंज कर दिया। कैफ ने कहा कि वो उन्हें शतरंज में कभी नहीं हरा पाएंगे।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें कैफ कहते हैं, युजी मेरा एक खुला चैलेंज है, शतरंज की बाज़ी, वो मेरे साथ होनी है, मैं आपको खुला चैलेंज देता हूं आप मुझे हरा नहीं पाओगे। अश्विन से पूछना मेरे खेल के बारे में, मैं खुला चैलेंज देता हूं, आप बहुत बड़े प्लेयर हो शतरंज के, हम भी तीस मार खान हैं। आ जाओ सामने बोलो कब खेलोगे।'

कैफ के इस चैलेंज पर चहल ने भी उनके मजे ले लिए और बोले कि पहले ये बताओ कि E4 क्या होता है? चहल का ये जवाब सुनकर सब लोग लोटपोट हो जाते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार