जेसन रॉय (Jason Roy) की तूफानी पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने बुधवार (27 अक्टूबर) को आबू धाबी में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। इस मैच में बांग्लादेशी टीम तीनों डिपार्टमेंट में फिसड्डी साबित हुई लेकिन सलामी बल्लेबाज़ मोहम्मद नईम ने कुछ ऐसा किया जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

Advertisement

इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी के दौरान जेसन रॉय और डेविड मलान बांग्लादेश से एकतरफा अंदाज़ में मैच छीनते हुए दिखाई पड़ रहे थे लेकिन तभी रॉय ने लॉन्ग ऑन की तरफ छक्का लगाने के लिए शॉट खेला और बाउंड्री पर मोहम्मद नईम ने जंप लगाकर गेंद को रोकने की भरपूर कोशिश की लेकिन गेंद उनके हाथ को छूकर छक्के के लिए चली गई।

Advertisement

नईम की इस सुपरमैन वाली छलांग ने फैंस का दिल जीत लिया है और इस घटना का वीडियो आईसीसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। अगर नईम ये कैच पकड़ लेते तो इसे टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ कैच कहा जा सकता था लेकिन नईम के कैच छोड़ते ही रॉय को ना सिर्फ जीवनदान मिला बल्कि 6 रन भी उनके खाते में जुड़ गए।

आपको बता दें कि बांग्लादेश के 124 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 14.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि टी-20 इंटरनेशनल में यह दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला था। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार