Mohammad Nawaz Record: पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज़ मोहम्मद नवाज़ (Mohammad Nawaz) ने शनिवार, 29 नवंबर को पाकिस्तान टी20I ट्राई नेशन सीरीज 2025 (Pakistan T20I Tri-Nation Series 2025) के फाइनल में श्रीलंका (PAK vs SL Final) के तीन विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ जैकब डफी (Jacob Duffy) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि रावलपिंडी के मैदान पर 31 साल के नवाज़ ने पाकिस्तान के लिए बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 4 ओवर श्रीलंका को सिर्फ 17 रन देकर उनके तीन विकेट लिए। उन्होंने कुसल मेंडिस (14), जेनिथ लियानागे (00), और वानिन्दु हसरंगा (05) का बड़ा विकेट चटकाया।

Advertisement

इसी के साथ अब मोहम्मद नवाज़ एक पूर्ण सदस्य देश के खिलाड़ी के तौर पर साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 26 मैचों की 24 इनिंग में 36 विकेट लेकर ये कारनामा किया है। जान लें कि इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ जैकब डफी को पछाड़ा जिन्होंने कीवी टीम के लिए साल 2025 में 21 मैचों की 20 इनिंग में 35 विकेट चटकाए।

साल 2025 में सबसे ज्यादा टी20I विकेट लेने वाले गेंदबाज़ (पूर्ण सदस्य देश)

मोहम्मद नवाज़ - 36 विकेट
जैकब डफी - 35 विकेट
जेसन होल्डर - 31 विकेट
ब्रैड इवांस/रिचर्ड नगारवा/रिशद हुसैन - 30 विकेट

बात करें अगर पाकिस्तान टी20I ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल की तो इस मुकाबले में मेजबान टीम पाकिस्तान ने ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने श्रीलंकन टीम को 19.1 ओवर में 114 रनों के स्कोर पर ऑल आउट किया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज़ और शाहीन अफरीदी ने 3-3 विकेट चटकाए। दूसरी तरफ श्रीलंका के लिए कामिल मिशारा ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 47 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली। यहां से अब पाकिस्तान को ये फाइनल जीतने के लिए 20 ओवर में 115 रनों का लक्ष्य हासिल करना है, जो कि काफी आसान नज़र आ रहा है।

Advertisement

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका (कप्तान), पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, ईशान मलिंगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार