बीते दिनों चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को एकसाथ एक टीम के लिए काउंटी चैंपियनशिप में खेलते हुए देखा गया था। ससेक्स के लिए एकसाथ खेलते हुए दोनों खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं। चेतेश्वर पुजारा और रिजवान के बीच यहीं से दोस्ती के सिलसिले की शुरुआत हुई। 1 जून को मोहम्मद रिजवान का बर्थडे आया और पुजारा ने अपने इस दोस्त को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

Advertisement

चेतेश्वर पुजारा ने मोहम्मद रिजवान संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे भाई। तुम्हारा आगे आने वाला साल शानदार हो।' दिन बीतते गए हफ्ते बीतते गए लेकिन मोहम्मद रिजवान का इस बधाई वाले ट्वीट पर कोई रिएक्शन नहीं आया। लेकिन, अब मोहम्मद रिजवान का जवाब आ गया है।

Advertisement

मोहम्मद रिजवान ने 23 दिन 10 घंटे 27 मिनट बाद चेतेश्वर पुजारा के इस बधाई वाले मैसेज पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'धन्यवाद भाई। जीवन के हर पहलू में आपके लिए शुभकामनाएं।' रिजवान के देर से रिप्लाई करने पर फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'भाई बड़ी जल्दी सुबह हो गई आपकी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इतनी जल्दी रिप्लाई क्यों किया भाई?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई रिप्लाई तो आपको करना ही था तो वक्त निकालकर थोड़ा जल्दी ही कर देते।'

बता दें कि मोहम्मद रिजवान ने काउंटी मैच के दौरान पुजारा से बैटिंग टिप्स ली थी। मोहम्मद रिजवान ने कहा था कि उन्होंने मुझे कुछ बातें बताई हैं जो मेरे काफी काम आईं। चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से काउंटी में जमकर रन निकले थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार