एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य रखा। पाकिस्तान की टीम जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्हें पारी की दूसरी ही बॉल पर कप्तान बाबर आज़म के रूप में पहला झटका लग गया और एक बार फिर से मैच बनाने की जिम्मेदारी मोहम्मद रिजवान के कंधों पर आ गई।

Advertisement

रिजवान काफी सूझबूझ से बल्लेबाज़ी कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वो अफगानिस्तान से मैच को दूर ले जाएंगे लेकिन तभी राशिद खान आए और एकदम से मैच का रुख बदल दिया। राशिद की गेंदबाज़ी पर रिजवान बिल्कुल भी रिस्क नहीं ले रहे थे लेकिन राशिद ने उनके डिफेंस को ही भेद दिया और रिजवान को पवेलियन जाने के लिए मज़बूर होना पड़ा।

Advertisement

ये घटना पाकिस्तान की पारी के 9वें ओवर में घटित हुई जब राशिद खान के ओवर की चौथी गेंद पर रिजवान सीधी गेंद पर चूक गए और गेंद उनके पैड्स पर जा लगी। राशिद की अपील पर अंपायर ने उंगली खड़ी करने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई और आउट होने के बाद रिजवान ने रिव्यू भी ले लिया लेकिन वो भी काम ना आया क्योंकि वो स्टंप्स के सामने थे।

आउट होने से पहले रिजवान ने 26 गेंदों में 20 रनों की धीमी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और एक छक्का भी देखने को मिला। वहीं, राशिद खान के अलावा अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान ने भी शानदार गेंदबाज़ी की बेशक उन्होंने विकेट नहीं लिया लेकिन 4 ओवर में सिर्फ 12 रन दिए और अपनी टीम को मैच में बनाए रखने में मदद की।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार