पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की दोस्ती किसी से भी छिपी नहीं है। ये दोनों अक्सर एक दूसरे की टांग खींचते रहते हैं और इसी का एक उदाहरण हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के आगामी 2024 संस्करण की ट्रॉफी लॉन्च के दौरान देखने को मिला जब मोहम्मद रिजवान ने सरेआम बाबर से उनकी शादी का सवाल पूछ लिया।

Advertisement

इस ट्रॉफी लॉन्च कार्यक्रम के दौरान रिजवान ने बाबर से पूछा, "आपकी शादी कब हो रही है?"

Advertisement

रिजवान के इस सवाल पर बाबर ने सार्वजनिक रूप से जवाब ना देने का फैसला किया और रिजवान से कहा कि अगर वो शादी की तारीख के बारे में जानना चाहता है तो वो उससे व्यक्तिगत रूप से मिले। बाबर ने अपने जवाब में कहा, "तू मुझे अकेले में मिल, फिर बताऊंगा।"

दिलचस्प बात ये रही कि कार्यक्रम की होस्ट ज़ैनब अब्बास ने भी बाबर से अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बोलने को कहा। तब बाबर ने चुटीला रिएक्शन देते हुए कहा, "ये इधर सबकी हो गई है, शकलें देखें ना सबकी।"

गौरतलब है कि मोहम्मद रिजवान ने इस महीने की शुरुआत में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पेस सेशन के दौरान बाबर आजम से भी यही सवाल पूछा था। इन दोनों की मस्ती का ऑडियो क्लिप उस समय भी बहुत वायरल हुआ था और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। आपको बता दें कि बाबर आजम पीएसएल 2024 में पेशावर जाल्मी का नेतृत्व करेंगे।

Also Read: Live Score

Advertisement

उनके नेतृत्व में, टीम ने पिछले सीज़न के एलिमिनेटर 2 में जगह बनाई थी, जहां उन्हें चैंपियन लाहौर कलंदर्स से चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।स्टार बल्लेबाज ने पीएसएल 2024 से पहले अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप पोस्ट करके प्रशंसकों को अपने प्रशिक्षण की एक झलक भी दी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार