Australia vs Pakistan 2nd ODI: पाकिस्तान के कप्तान और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने शुक्रवार (8 नवंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में दूसरे वनडे मैच के दौरान अनोखा रिक़ॉर्ड बना दिया। रिजवान ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, एरॉन हार्डी, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क का कैच लपका औऱ इसके साथ ही उन्होंने एक वनडे पारी में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 

Advertisement

रिजवान ने इस पारी के दौरान कुल छह कैच लपके। इससे पहले बतौर विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट (4 बार), एलेक स्टीवर्ट, मार्क बाउचर, मैट प्रायर, जोस बटलर, मैथ्यू क्रॉस, सरफराज अहमद, क्विंटन डी कॉक ने एक वनडे पारी में छह कैच लेने का कारनामा किया था।

Advertisement

इसके अलावा वह दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बने हैं, जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर एक वनडे पारी में छह कैच लिए हैं। उनसे पहले यह एडम गिलक्रिस्ट ने किया था, वो भी तीन बार। 
रिजवान ने पारी के 33वें ओवर में एडम जाम्पा का कैच भी छोड़ा, वरना वह दुनिया के पहले विकेटकीपर बन जाते, जिन्होंने एक वनडे पारी में सात कैच पकड़े हों। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।  पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 35 ओवर में 163 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 26.3 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

पाकिस्तान के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए सईम अयूब ने 71 गेंदों में पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 82 रन की पारी खेली।  वहीं अब्दुल्ला शफीक ने 69 गेंदों में नाबाद 64 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके औऱ तीन छक्के जड़े। दोनों ने पहले विकेट के लिए 137 रनों की तूफानी साझेदारी की। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार