पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को बीते बुधवार(9 नवंबर) टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। इस मैच के बाद अब क्रिकेट फैंस यह चाहते हैं कि फाइनल में पाकिस्तान और भारत(IND vs PAK) का आमना-सामना हो और मेलबर्न के मैदान पर एक हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिले। मोहम्मद रिज़वान(Mohammad Rizwan) ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

Advertisement

दरअसल, सिडनी के मैदान पर पाकिस्तान की जीत के बाद इरफान पठान(Irfan Pathan) ने मोहम्मद रिज़वान से सवाल किया। उन्होंने पूछा, 'रिज़वान आप किसके साथ फाइनल मैच खेलना चाहेंगे। इंग्लैंड या इंडिया?' इस सवाल को सुनकर मोहम्मद रिज़वान ने एशेज और भारत पाकिस्तान भिड़ंत का उदाहरण देकर अपना जवाब दिया।

Advertisement

रिज़वान ने कहा, 'मैं समझता हूं कि एक अच्छी टेस्ट सीरीज होती है एशेज सीरीज, लेकिन उससे बढ़कर भी भारत और पाकिस्तान का मैच होता है। तो अगर वह मैच हो जाए तो पूरी दुनिया को मज़ा आ जाएगा। हमे ओर क्या चाहिए।' अपने जवाब से पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने यह साफ कर दिया है कि वह मेलबर्न के मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत के साथ मुकाबला खेलने की इच्छा रखते हैं।

मोहम्मद रिज़वान ही नहीं पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान(Shadab Khan) ने भी सेमीफाइनल में टीम की जीत के बाद बातचीत करते हुए यह साफ किया है कि वह फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड नहीं बल्कि भारत के साथ मैच खेलने की इच्छा रखते हैं। बता दें कि इस टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के दौरान भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो चुकी है। यह मैच काफी रोमांचक रहा था और भारत ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार