15 जून। अफगानिस्तान अपने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत के खिलाफ महज 109 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत ने मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को दूसरे सत्र में ही उसे सिर्फ 27.5 ओवरों में पवेलियन पहुंचा दिया।

Advertisement

भारत ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत ने पहली पारी के आधार पर अफगानिस्तान पर 365 रनों की बढ़त बनाए रखी है। 

Advertisement

इस मैच में अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट लेने में सफल रहे। इसके अलावा ईशांत शर्मा और जडेजा को दो-दो विकेट लिए। उमेश यादव को एक सफलता मिली। 

पहली पारी में अफगानिस्तान टीम के बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद केवल 14 रन बनाकर रन आउट हो गए। मोहम्मद शहजाद हार्दिक पांड्या के शानदार थ्रो पर रन आउट होकर पवेलियन पहुंच गए।

मोहम्मद शहजाद के रन आउट होने पर एक बार फिर उनके फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए। आपको बता दें कि मोहम्मद शहजाद ने अपनी फिटनेस को लेकर कहा था कि ''जितना लंबा छक्का कोहली मारते हैं, मैं उससे ज्यादा लंबा छक्का मार सकता हूं। तो ऐसे में मुझे उनकी तरह बनने या फिर फिटनेस रूटीन अपनानें की क्या जरूरत है।

Advertisement

अब जब पहली पारी में मोहम्मद शहजाद रन आउट हुए तो उनको एहसास हो गया होगा कि क्रिकेट में लंबा छ्क्का मारना ही सबकूछ नहीं है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार