कोलकाता, 18 जुलाई -| भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद समी ईद से ठीक पहले पिता बन गए। उनके घर शुक्रवार को एक बेटी ने जन्म लिया है। समी की पत्नी हसीन जहां ने एक निजी चिकित्सालय में शुक्रवार को एक बच्ची को जन्म दिया।
Advertisement
समी के एक नजदीकी रिश्तेदार ने शनिवार को बताया, "एक बच्ची का जन्म हुआ है। वह पूरी तरह स्वस्थ है।"
समी बाएं घुटने में ऑपरेशन के कारण तीन महीने से मैदान से बाहर चल रहे हैं।
(आईएएनएस)