टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को कोलकाता हाईकोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। लंबे समय से चली आ रही कानूनी लड़ाई के बीच कोर्ट ने शमी को उनकी पत्नी हसीन जहां और बेटी को लेकर बड़ा आदेश दिया है। अब शमी को हर महीने मोटी रकम चुकानी होगी, जो उनकी सालाना कमाई को ध्यान में रखकर तय की गई है।

Advertisement

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अपनी पत्नी हसीन जहां के साथ चल रहे लंबे समय से विवाद में एक बड़ा झटका लगा है। कोलकाता हाईकोर्ट ने हसीन जहां की याचिका पर सुनवाई करते हुए शमी को हर महीने ₹4 लाख रुपये की एलिमनी (भरण-पोषण राशि) चुकाने का आदेश दिया है। इस आदेश के मुताबिक, शमी को हर महीने हसीन जहां के निजी खर्चों के लिए ₹1.5 लाख और अपनी बेटी आयरा की परवरिश के लिए ₹2.5 लाख देने होंगे।

Advertisement

यह मामला पिछले कई सालों से अदालत में चल रहा है। 7 साल पहले हसीन जहां ने शमी से ₹7 लाख की एलिमनी मांगी थी, लेकिन उस वक्त कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी थी कि वह खुद मॉडलिंग से कमा लेती हैं। बाद में अलिपुर कोर्ट ने शमी को ₹80,000 महीना देने का आदेश दिया था, जिसे बाद में बदलकर ₹1.3 लाख किया गया, ₹50,000 पत्नी के लिए और ₹80,000 बेटी के लिए।

लेकिन हसीन जहां ने इस आदेश को भी चुनौती दी और कोलकाता हाईकोर्ट का रुख किया। उन्होंने दावा किया कि उनके मासिक खर्च लगभग ₹6.5 लाख हैं और शमी की सालाना कमाई लगभग ₹7.5 करोड़ है। ऐसे में शमी के पास वित्तीय संसाधन होने के बावजूद वह पत्नी-बेटी की जिम्मेदारी नहीं निभा रहे। अब कोर्ट ने शमी की आमदनी को ध्यान में रखते हुए उन्हें ₹4 लाख महीना देने का आदेश सुनाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

क्रिकेट की बात करें तो शमी ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी और कुछ आईपीएल मैच खेले थे, लेकिन उनका आखिरी टेस्ट दो साल पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल था। तब से वह चोट के कारण लगातार टीम से बाहर हैं। मई में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया था कि शमी की फिटनेस पर काम चल रहा था लेकिन हाल ही में उनकी स्थिति और बिगड़ गई है। उनका वर्कलोड अभी टेस्ट क्रिकेट के लिए उपयुक्त नहीं है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार