India vs South Africa Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर आई है। क्रिकबज की खबर के अनुसार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं। हालांकि इसे लेकर बीसीसीआई द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

Advertisement

शमी टखने की चोट से झूझ रहे हैं और इस कारण उनका साउथ अफ्रीका दौर पर जाना मुश्किल लग रहा है। शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली थी। शमी को कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी और हर्षित राणा शुक्रवार (15 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होना था। लेकिन शमी के साउथ अफ्रीका जाने को लेकर संदेह है। 

Advertisement

बीसीसीआई ने 30 नवंबर को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था। बीसीसीआई ने अपने बयान साफ कर दिया था कि शमी का ट्रीटमेंट चल रहा है और उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी। 

बता दें कि शमी वर्ल्ड कप के दौरान भी दाएं पैर के टखने में दर्द की समस्या से झूझ रहे थे। 

Also Read: Live Score

भारत औऱ साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर को सेंचुरियन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले 20 दिसंबर से एक तीन दिवसीय मुकाबला होगा। भारतीय टीम फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेल रही है। इसके बाद तीन वनडे मैच की सीरीज शुरू होगी, जिसका पहला मुकाबला 17 दिसंबर को होगा। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार