7 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। मोहम्मद शमी के लिए बुरी खबर आई है। मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां ने आरोप लगाए हैं कि शमी का दूसरी लड़कियों के साथ संबंध हैं।

Advertisement

हसीन जहां ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरीए इन सभी बातों का खुलासा किया है। हसीन जहां ने फेसबुक पर कई ऐसा सारे सबूत पेश किए हैं जिससे इस बात पर यकिन हो जाता है।

Advertisement

हसीन जहां ने अपने फेसबुक पर कई ऐसे पोस्ट डाले हैं जिसमें लड़कियों के साथ कई तरह की बातें की जा रही है। हालांकि अभी तक हसीन जहां के तरफ से इस बारे में सामने आकर बातें नहीं कही है।

कई लोगों का मानना है कि हसीन जहां का फेसबुक हैक हुआ है। लेकिन हसीन जहां ने अभी तक इस बारे में कोई सफाई नहीं दी है जिससे पता चलता है कि हर एक बात सही है।

आपको बता दें कि मोहम्मद शमी की शादी कोलकाता की हसीन जहां के साथ साल 2014 में हुई थी। हालांकि मोहम्मद शमी ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। 

Advertisement

गौरतलब है कि जैसे ही यह खबर मीडिया में वायरल हुई उसके बाद हसीन जहां के फेसबुक अकाउंट को डीलिट कर दिया गया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार