Mohammmed Siraj Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (IND vs WI 2nd Test) दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज (Mohammmed Siraj) ने वेस्टइंडीज के तीन विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ अब वो साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि दिल्ली टेस्ट में मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज की पहली इनिंग में 9 ओवर गेंदबाज़ी की और सिर्फ 16 रन देकर 1 विकेट चटकाया। इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज की दूसरी इनिंग में 15 ओवर किए और 43 रन देकर 2 विकेट झटके। 

Advertisement

जान लें कि इसी के साथ अब मोहम्मद सिराज जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़रबानी को पछाड़ते हुए साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मोहम्मद सिराज ने 8 टेस्ट की 15 इनिंग में 37 विकेट लेकर ये कारनामा किया। वहीं बात करें अगर ब्लेसिंग मुज़रबानी की तो उन्होंने 9 टेस्ट की 13 इनिंग में 36 विकेट चटकाए हैं।

साल 2025 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़

मोहम्मद सिराज (भारत) - 8 मैचों की 15 इनिंग में 37 विकेट

ब्लेसिंग मुज़रबानी (जिम्बाब्वे) - 9 मैचों की 13 इनिंग में 36 विकेट

Advertisement

मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) - 7 मैचों की 14 इनिंग में 29 विकेट

जोमेल वारिकन (वेस्टइंडीज) - 6 मैचों की 9 इनिंग में 24 विकेट

नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) - 6 मैचों की 11 इनिंग में 24 विकेट

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने जीत हासिल करने के लिए 121 रनों का लक्ष्य रखा है जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम ने चौथे दिन के खेल के अंत तक 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन जोड़ लिए हैं। यहां से उन्हें दिल्ली टेस्ट जीतने के लिए मुकाबले के आखिरी दिन सिर्फ 58 रन बनाने होंगे।

टीमें इस प्रकार हैं

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, तेजनारायण चंद्रपॉल, एलिक एथनाज़, शाई होप, रोस्टन चेज़ (कप्तान), टेविन इमलाच (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, एंडरसन फिलिप, जायडेन सील्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार