न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जयपुर में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल करके तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में टीम इंडिया की जीत के बाद सोशल मीडिया पर मोहम्मद सिराज छाए हुए हैं।

Advertisement

दरअसल, न्यूज़ीलैंड की पारी के आखिरी ओवर में सिराज गेंदबाज़ी कर रहे थे और ओवर की पहली ही गेंद पर मिचेल सैंटनर ने करारा शॉट खेला जो सीधा सिराज के बाएं हाथ पर जा लगा और उनके हाथ से खून बहने लगा। इसके बाद फिजियो को मैदान पर बुलाया गया।

Advertisement

सिराज को देखकर ऐसा लग रहा था कि वो शायद आगे गेंदबाज़ी नहीं करेंगे लेकिन इस फाइटर खिलाड़ी ने लड़ने का ज़ज्बा दिखाया और फिर से गेंद थामते हुए पट्टी बंधे हाथ से गेंदबाज़ी की और एक विकेट भी चटकाया। सिराज का हौंसला देखने के बाद सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की जा रही है।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो सिराज ने अपने कोटे के चार ओवरों में 39 रन देकर 1 विकेट चटकाया। टी-20 फॉर्मैट में सिराज की वापसी हुई है औऱ वो चाहेंगे कि इस सीरीज के जरिए वो अपनी छाप छोड़ें ताकि आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वो भी अपनी सेलेक्शन का दावा ठोक सकें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार