India vs England T20I 2026: sभारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) आयरलैंड और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते उन्हें आराम देने का फैसला किया गया है, बीसीसीआई ने मंगलवार (9 जून) को इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

बीसीसीआई की मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच बातचीत के बाद, सिराज को उनके वर्कलोड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत आराम करने की सलाह दी गई है। यह फ़ैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है ताकि लंबे इंटरनेशनल सीज़न से पहले सिराज पूरी तरह ठीक हो सकें।

Advertisement

सिलेक्शन कमेटी ने इन दोनों सीरीज के लिए सिराज की जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया है।

हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में प्रसिद्ध 12 मैच खेले, जबकि सिराज ने उसी फ़्रैंचाइज़ी गुजरात टाइटन्स के लिए सभी 17 मैच खेले और 19 विकेट लिए। दोनों खिलाड़ी हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे

 प्रसिद्ध ने भारत के लिए सिर्फ़ पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, और सभी 2023 में खेले गए। भले ही उन्होंने आईपीएल 2025 में पर्पल कैप जीती थी, उन्हें इस साल की शुरूआत में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था।

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 इंटरनेशनल और वनडे सीरीज से पहले आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को दो टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी।

Advertisement

आयरलैंड और इंग्लैंज के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार