आईपीएल 2023 के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बीच कुछ तीखी बहस देखने को मिली। इनको अलग करने के लिए मैदानी अंपायर और वॉर्नर को आना पड़ा। इस घटना ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया बटोरी। आपको बता दे इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

हालांकि दूसरी पारी में एक घटना ने ध्यान खींचा, जब मोहम्मद सिराज दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजों फिलिप सॉल्ट के साथ जुबानी लड़ाई में शामिल थे। पांचवें ओवर की पहली तीन गेंदों पर दो छक्के और एक चौका जड़ने के बाद सिराज ने एक वाइड गेंद फेंकी। तभी सॉल्ट को सिराज से कुछ कहते देखा गया, जिससे तेज गेंदबाज भड़क गया और तीखी बहस देखने को मिल गयी। सिराज सॉल्ट को ऊँगली भी दिखाते हुए नजर आये। 

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 181 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाये। उन्होंने 46 गेंद में 5 चौको की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा महिपाल लोमरोर ने 28 गेंद में 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

लोमरोर ने 26 गेंद में अपना आईपीएल का पहला अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने कोहली के साथ 55 (32) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भी 32 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन का योगदान दिया। उन्होंने और कोहली ने पहले विकेट के लिए 82 (63) रन की साझेदारी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट मिचेल मार्श ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट खलील अहमद और मुकेश कुमार ने लिया। 

टीमें 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, राइली रूसो, मनीष पांडे, अमन हाकिम खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकल्प: हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैशाख, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के विकल्प: चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, प्रवीण दुबे, अभिषेक पोरेल।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार