भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बहुत कम समय में अपना नाम बना लिया है। हालांकि, अधिकांश खिलाड़ियों की तरह, सिराज ने भी आईपीएल के ज़रिए ही भारतीय सेटअप में एंट्री की। सिराज को 2017 में, पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था लेकिन आईपीएल 2018 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन पर दांव लगाया।

Advertisement

उसके बाद से सिराज आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा हैं और वो अक्सर अपनी कामयाबी का सारा श्रेय आईपीएल को ही देते हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में, सिराज ने खुलासा किया है कि कैसे आईपीएल ने उनके जीवन को बदल दिया। इस दौरान सिराज ने ये भी खुलासा किया कि आईपीएल में चुने जाने के बाद उन्होंने सबसे पहली चीज कौन सी खरीदी।

Advertisement

सिराज ने कहा, “पहली चीज़, मैंने iPhone 7+ खरीदा था। फिर मैंने एक सेकेंड हैंड कार कोरोला खरीदी। कार बहुत जरूरी है। आईपीएल खिलाड़ियों के पास कार होनी चाहिए। मैं प्लेटिना को कितनी देर तक धक्का दे सकता हूं? लेकिन मुझे गाड़ी चलाना नहीं आता था। मेरे चाचा का बेटा गाड़ी चलाना जानता था इसलिए जब भी मैं बाहर जाना चाहता था तो मैंने उसे हर बार फोन किया।"

ज़ाहिर है कि सिराज को पता है कि उन्हें ये कामयाबी कैसे मिली है लेकिन अब वो चाहेंगे कि अपने पांव ज़मीन पर रखते हुए आगे बढ़ें क्योंकि क्रिकेट ऐसा खेल है जो आपको हीरो बनाने में तो टाइम लगाता है लेकिन ज़ीरो बनाने में ये एक पल ही लेता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार