तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (5/62) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने यहां लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय टीम की पहली 364 रन पर ऑलआउट की। इसके बाद टी-ब्रेक तक इंग्लैंड ने कोई विकेट नहीं गंवाया था लेकिन जैसे ही ब्रेक के बाद खिलाड़ी मैदान पर लौटे तो मोहम्मद सिराज का जलवा देखने को मिला।

Advertisement

दूसरे दिन के आखिरी सेशन के पहले ही ओवर में सिराज ने डॉम सिब्ली और हासिब हमीद को पवेलियन भेजकर पूरे मैच का रुख पलट दिया। इस सीरीज का अपना पहला मैच खेल रहे हमीद को तो पता ही नहीं लगा कि वो कब मैदान पर आए और कब पवेलियन चले गए।

Advertisement

सिराज ने पहली ही गेंद पर हमीद को क्लीन क्लीन बोल्ड करके भारत को मैच में मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। हासिब सिराज की सीधी गेंद को मिस कर बैठे और क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि, अगर इस मैच की बात करें, तो भारतीय टीम फिलहाल इंग्लिश टीम पर हावी नजर आ रही है। ताजा समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं।

वहीं, इससे पहले, भारत ने आज सुबह तीन विकेट पर 276 रन से आगे खेलना शुरू किया और राहुल 127 और अजिंक्य रहाणे ने एक रन से आगे पारी बढ़ाई। हालांकि, राहुल ज्यादा देर नहीं टिक सके जल्द ही आउट हो गए। पुछल्ले बल्लेबाज़ों की बदौलत भारतीय टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार