भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 113 रनों से मात दे दी है। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 305 रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम पांचवें दिन 191 रनों पर ही सिमट गई और भारत सेंचुरियन का किला फतेह करने में सफल रहा।

Advertisement

इस जीत से ना सिर्फ पूरा देश गदगद हो उठा है बल्कि खिलाड़ी भी इस महाजीत का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। कई खिलाड़ी और स्पोर्ट स्टाफ इस जीत की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं लेकिन भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कुछ अलग ढंग से जश्न मनाते हुए नजर आए।

Advertisement

भारतीय स्पिनर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें मोहम्मद सिराज, चेतेश्वर पुजारा के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ होटल स्टाफ को भी ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है।

अश्विन ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मैच के बाद की परंपरागत तस्वीरें बहुत उबाऊ हो गईं, इसलिए चेतेश्वर पुजारा ने पहली बार मोहम्मद सिराज और मेरे साथ नाचकर इसे यादगार बनाने का फैसला किया। क्या जीत है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार