भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ( Ravichandran Ashwin) इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बीच में वापस अपने घर चेन्नई लौट गए थे, जिसकी वजह थी उनकी मां की तबीयत। लेकिन उन्होंने सबको चौंकाया औऱ वह एक दिन बाद ही वापस मैच में टीम के साथ जुड़ गए।  

 
Advertisement

अश्विन ने इसे लेकर खुलासा किया है कि वह आईसीयू में भर्ती अपनी मां के चलते वापस टेस्ट मैच खेलने के लिए राजकोट पहुंचे थे। 

Advertisement

धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट की पूर्व संध्या पर अश्विन ने ईएसपीएनक्रिकइनफो से बातचीत में कहा “ जब मैं प्लेन से उतरकर हॉस्पिटल पहुँचा, तो मेरी माँ बेहोश हो रही थी, और सबसे पहली चीज़ जो उन्होंने मुझसे पूछी, वह थी, 'तुम क्यों आए?' अगली बार जब वह होश में आई तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि तुम्हें वापस चले जाना चाहिए क्योंकि टेस्ट मैच चल रहा है।"

अश्विन ने यह भी कहा कि उनके करियर को बनाने में उनके परिवार ने बड़ा रोल निभाया। 

बता दें कि यह अश्विन के करियर का 100वां टेस्ट मैच है। वह 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 14वें क्रिकेटर बनेंगे। अश्विन 99 टेस्ट मैच में 507 विकेट हासिल कर चुके हैं, जो 100वें टेस्ट से पहले किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा हासिल किए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं। 

Also Read: Live Score

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने पहले चार टेस्ट में 17 विकेट हासिल किए हैं, और सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार