भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमें इस टेस्ट मैच के लिए जमकर अभ्यास भी कर रही हैं लेकिन बुधवार को जब ये दोनों टीमें अभ्यास कर रही थीं तभी बंदरों के एक ग्रुप ने स्टेडियम में एंट्री मारी और अफरा-तफरी वाला माहौल बन गया।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कई बंदर मैदान के ठीक ऊपर एक सफेद टेंट के ऊपर चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में भारत और बांग्लादेश के क्रिकेटरों को देखा जा सकता है, जो अपने आसपास बंदरों के आतंक से बिल्कुल अनजान होकर नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Advertisement

बंदर, जिनमें से कुछ बंदरों के साथ छोटे बच्चे भी थे, टेंट के चारों ओर घूम रहे थे और जो कुछ भी उनके हाथ लग रहा था, उसे खा रहे थे। स्टेडियम के अधिकारियों को जब इस समस्या का पता चला तो उन्होंने इसे हल करने के लिए कई उपाय करने की कोशिश भी की। अगर बंदरों की ये गतिविधि ऐसे ही चलती रही तो हो सकता है कि बंदर शुक्रवार से मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।

अगर इन दोनों टीमों के बीच क्रिकेट की बात करें तो दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है और अब बांग्लादेश को सीरीज में हार से बचने के लिए हर हाल में दूसरा टेस्ट मैच जीतना होगा। अगर भारतीय टीम ये मैच ड्रॉ करवाने में भी सफल रहती है तो भी वो 1-0 से सीरीज जीत जाएंगे। पिछले सप्ताह खेले गए चेन्नई टेस्ट में भारत ने 280 रनों की जीत हासिल की थी। ऐसे में कानपुर टेस्ट में भी बांग्लादेश के लिए भारतीय टीम को रोक पाना आसान नहीं होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार