18 अगस्त,(CRICKETNMORE)। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2018 में बारबाडोस ट्राईडेंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में काइरोन पोलार्ड ने शानदा शतक जड़कर अपनी टीम सेंट लूसिया स्टार्स को जीत दिलाई। यह पोलार्ड के टी-20 करियर का पहला शतक है।

Advertisement

इस शतक के साथ ही पोलार्ड के नाम टी-20 क्रिकेट में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उन्होंने सबसे ज्यादा पारी खेलकर पहला शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पोलार्ड ने अपने टी-20 करियर की 384वीं पारी में पहला शतक लगाया है।

Advertisement

इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ा। अफरीदी ने अपनी 222वीं पारी में पहला शतक लगाया था। इसके बाद 187वीं में उमर अकमल ने और 181वीं पारी में विराट कोहली ने 181वीं पारी में अपना पहला टी-20 शतक बनाया था। 

बता दें कि पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल (11599 रन) और ब्रैंडन मैकुलम (9256 रन) ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। पोलार्ड अब तक 8420 रन बना चुके हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार