24 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में अर्धशतक बनाकर इतिहास रच दिया।वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 29वां मैच खेल रहे कोहली ने खबर लिखे जाने तक 1579 रन बना लिए थे। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा। 

Advertisement

तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 मचों में 52.43 की औसत से 1573 रन बनाए थे। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS 

इसके अलावा कोहली ने भारतीय सरजमीं पर अपने 4000 वनडे रन भी पूरे कर लिए। उनके पहले सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी ही भारत के लिए ये कारनामा कर पाए हैं। 

कोहली इस सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं। गुवाहटी में खेले गए पहले वनडे मैच में कोहली ने 140 रन की शानदार पारी खेली थी। 


 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार