नई दिल्ली, 28 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पहली बार कप्तानी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में पहुंचाने वाले न्यूजीलैंड के केन विलियमसन लीग के 11वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनकी टीम बेशक फाइनल हार गई हो लेकिन विलियमसन ने ऑरेंज कप पर कब्जा जरूर कर लिया। 

Advertisement

आईपीएल में ऑरेंज कैप सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दी जाती है। विलियमसन पहली बार इसे हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने पूरे सीजन में टीम की बल्लेबाजी का भार अपने सिर उठाए रखा और एक छोर से खड़े होकर लगातार रन करते रहे। 

Advertisement

इस सीजन में उन्होंने 17 मैच खेले और 52.50 की औसत से 735 रन बनाए। 11वें सीजन में उन्होंने आठ अर्धशतक जमाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 84 रहा। वह तीन बार नाबाद लौटे। 

ऋषभ पंत

Advertisement

दूसरे स्थान पर दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत रहे। पंत की टीम हालांकि प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई, लेकिन अगर दिल्ली अंतिम-4 में खेलती तो पंत औरेंज कैप हासिल कर सकते थे। 

पंत ने इस सीजन में एक शतक के साथ 14 मैचों में 684 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 52.61 का रहा। पंत ने एक शतक के अलावा पांच अर्धशतक भी जमाए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 128 रनों की तूफानी पारी खेली जो इस सीजन का और पंत का सर्वोच्च स्कोर है। 

 

केएल राहुल

Advertisement

तीसरे स्थान पर केएल राुहल रहे। राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब से खेलते हुए 14 मैचों में 54.91 की औसत से 659 रन अपने खाते में डाले। राहुल ने छह अर्धशतक लगाए और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 95 रहा। 

इस सीजन का खिताब जीतने वाली चेन्नई के दो बल्लेबाज अंबाती रायुडू और शेन वाटसन क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। 

 
Advertisement

अंबाती रायुडू

रायुडू ने 16 मैचों में 602 रन बनाए। उनका औसत 43 रहा। रायुडू ने इस सीजन में एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रहा। 

 
Advertisement

शेन वाटसन

वाटसन ने 15 मैचों में 39.64 की औसत से 555 रन बनाए। वाटसन ने फाइनल में 117 रनों की पारी खेल टीम को विजेता बनाया। वाटसन ने इस सीजन में दो शतक जमाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार