15 अपैल, बेंगलोर (CRICKETNMORE)। बेंगलोर में खेले गए आईपीएल के 12 मैच में रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप रहे। रोहित शर्मा बेंगलोर के खिलाफ खाता भी नहीं खेल पाए लेकिन मुंबई की टीम बेंगलोर को 4 विकेट से हराने में सफल रही।
Advertisement
रोहित शर्मा का फॉर्म आईपीएल 2017 में खराब चल रहा है। लेकिन बेंगलोर के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर आईपीएल करियर में 37 जीत अपने टीम के लिए दर्ज करने में सफल रहे। ऐसे में रोहित शर्मा ने विराट कोहली के रिकॉर्ड के पास पहुंच गए हैं।
Advertisement
आपको बता दें कि बेंगलोर के लिए कप्तानी करते हुए विराट कोहली के नाम भी आईपीएल में अबतक 37 जीत दर्ज की है। गौरलतब है कि धोनी के नाम इस समय आईपीएल में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है। धोनी ने चेन्नई के लिए 83 मैच आईपीएल में जीते हैं।