नॉर्टिंघम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 203 रनों से धो दिया है। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 317 रनों पर ऑलआउट हो गई है। स्कोरकार्ड
Advertisement
इस जीत के साथ थी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत की यह पहली जीत है। आखिरी विकेट जेम्स एंडरसन का अश्विन ने लिया। भारतीय कप्तान के तौर पर कोहली की यह 22वीं जीत है।
अब कोहली से आगे सिर्फ धोनी हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को 27 टेस्ट मैच जीताए हैं। आपको बता दें कि सौरव गांगुली की कप्तानी मे भारत 21 टेस्ट मैच जीता था।
आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की यह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरी सबसे बड़ी जीत है।