10 दिसंबर, मुंबई (CRICKETNMORE)। मुंबई में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की टीम ने खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। भारत की टीम अभी भी इंग्लैंड से  254 रन पीछे हैं। इससे पहले इंग्लैंड की पूरी टीम 400 रन पर सिमट गई। भारत के तरफ से अश्विन ने 6 विकेट चटकाए तो वहीं जडेजा ने 4 विकेट झटके।

Advertisement

अश्विन ने अपने 6 विकेट लेने के क्रम में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।  अश्विन ने 43 टेस्ट मैच में भारत के तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत के तरफ से शुरुआती 43 टेस्ट मैच की बात की जाए तो अश्विन ने 241 विकेट चटकाए हैं जो किसी भी भारतीय गेंदबाज के द्वारा टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है।

इस मामले में अश्विन ने कपिल देव समेत हरभजन सिंह और कपिल देव जैसे महान गेंदबाजों को पछाड़ दिया है। EXCLUSIVE VIDEO: जब पार्थिव पटेल लाइव मैच के दौरान बने सुपरमैन धोनी..

हरभजन सिंह ने शुरुआती 43 टेस्ट मैच में 189 विकेट लिए थे तो वहीं चंद्रशेखर ने 183 विकेट चटकाए थे। प्रसन्ना के नाम 43 टेस्ट मैच में 181 विकेट तो अनिल कुंबले के नाम 43 टेस्ट मैच तक 174 विकेट दर्ज था। डेविड वॉर्नर ने किया कमाल, रोहित शर्मा के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

कपिल देव ने अपने शुरुआती 43 टेस्ट मैच में 167 विकेट चटकाए थे।  VIDEO: के एल राहुल के साथ अंपायर ने की बईमानी, गलत निर्णय के हुए शिकार

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार