लाहौर, 13 अप्रैल| पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से एक सवाल पूछा है। दिग्गज गेंदबाज ने पूछा है कि क्या उन्हें मूंछ रखना चाहिए या नहीं। स्विंग मास्टर ने ट्विटर पर दो फोटो पोस्ट किया है, जिसमें से एक में वह मूंछों के साथ जबकि दूसरे में बगैर मूंछों के नजर आ रहे हैं।
Advertisement
अकरम ने ट्विटर पर लिखा, "मूंछ रखूं या नहीं? जब आप कुछ नहीं करते हैं, तो आप ऐसा करते हैं, मुझे लगता है कि मैं ऐसा करता हूं। मूंछ नहीं, तो कुछ नहीं।"
Advertisement
अकरम के इस ट्वीट का पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने जवाब दिया है और उन्होंने कहा कि मूंछ रहेंगी या नहीं, लेकिन अकरम हमेशा चैंपियन रहेंगे। अफरीदी ने कहा, "मूंछ हो या नहीं, आप स्टार ही रहेंगे।"