28 मई, (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण का खिताब जीत अपने घर लौटी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिग ने कहा कि घर से बाहर खेलना उनकी टीम के लिए बेहद मुश्किल भरा रहा। 

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से मात देकर तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। 

Advertisement

चेन्नई को अपने घरेलू मैच पुणे स्थानांतरित करने पड़े थे क्योंकि कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच चल रहे कावेरी नदी के जल वितरण विवाद के कारण लोगों ने वहां प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था और आईपीएल मैचों का विरोध किया था। 

फ्लेमिंग ने यहां सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमने जो रणनीति बनाई थी वो चेन्नई की परिस्थतियों को देखकर बनाई थीं, लेकिन इस तरह की चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं।"

न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान ने कहा, "चेन्नई से बाहर जाना मुश्किल फैसला था। हम पुणे की स्थिति से वाकिफ थे। हमें हालांकि अपने खेल के तरीके में बदलाव करने पड़े।"

Advertisement

विवाद के कारण चेन्नई में सिर्फ पहला मैच की मुमकिन हो सका था इसके बाद के सारे घरेलू मैच चेन्नई ने पुणे में खेले थे। 

फ्लेमिंग ने कहा, "हम चेन्नई की परिस्थतियों को जानते थे। अनुभव ने हमारी मदद की। यह बड़ा बदलाव था लेकिन हमें हर हाल में खेलना ही था।"

चेन्नई ने फाइनल में शेन वाटसन की 57 गेंदों में खेली गई 117 रनों की पारी के दम पर हैदराबाद द्वारा रखे गए 179 रनों के लक्ष्य को दो विकेट खोकर 18.3 ओवरों में हासिल कर लिया था। 

Advertisement

वाटसन की तारीफ करते हुए फ्लेमिंग ने कहा, "वाटसन ने जो किया वह शानदार था। हम उनके हमारे साथ भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं। हम उन्हें अपनी टीम में चाहते हैं।"

कोच ने कहा, "सलामी बल्लेबाजी करना और कुछ ओवर गेंदबाजी करना, वह शानदार पेशेवर खिलाड़ी हैं। वह अपना ख्याल भी अच्छे से रखते हैं।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार