फिल्म जर्सी, 31 दिसंबर 2021 को रिलीज होने वाली है और इसी कड़ी में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर फिल्म प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू के दौरान मृणाल ठाकुर से पूछा गया कि उनका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने 3 क्रिकेटर्स का नाम लिया।

Advertisement

मृणाल ने कहा कि विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और लसिथ मलिंगा उनके पसंदीदा क्रिकेटर थे। ठाकुर ने ये भी कहा कि वो मलिंगा को काफी पसंद करती हैं क्योंकि उनके लंबे और घुंघराले बाल हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मृणाल ठाकुर ने कहा, "विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर मेरे पसंदीदा हैं और मुझे मलिंगा के लंबे, घुंघराले बाल काफी पसंद हैं।"

Advertisement

अगर तेंदुलकर की बात करें, तो वो एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं। सचिन टेस्ट में (15921 रन) और वनडे (18426 रन) दोनों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

वहीं, दूसरी ओर, विराट कोहली की बात करें तो विराट ने भी 70 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए हैं, और एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में 12169 रन के साथ छठे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस समय भारतीय टेस्ट कप्तान भी T20I क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने 52.04 की औसत से 3227 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार