Kevin Pietersen: टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में गुरुवार शाम 7 बजे से खेला जाना है। सेमीफाइनल जीतने वाली टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। न्यूजीलैंड ने बुधवार को कोलकाता में खेले गए पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। स्थानीय होने की वजह से भारतीय टीम को इस मैच में फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इससे अलग राय रखते हैं। पीटरसन का मानना है कि इंग्लैंड भारतीय टीम को मात देते हुए फाइनल में जगह बनाएगी।

Advertisement

पीटरसन ने बुधवार देर रात एक्स पर लिखा, "रविवार को टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होगा। यह एक शानदार गेम होना चाहिए।" पीटरसन ने ये पोस्ट न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका मैच के बाद की थी।

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। स्थानीय होने की वजह से भारतीय टीम को इस मैच में फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इससे अलग राय रखते हैं। पीटरसन का मानना है कि इंग्लैंड भारतीय टीम को मात देते हुए फाइनल में जगह बनाएगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 29 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम 17 बार और इंग्लैंड 12 बार विजयी रही है। आंकड़े भारतीय टीम इंडिया के पक्ष में हैं। हालांकि, हर मैच अलग होता है और विजेता का निर्णय दिन विशेष पर किए प्रदर्शन के आधार पर ही होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार