ICC T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम को गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल खेलना है। टूर्नामेंट में विपक्षी स्पिन गेंदबाजों से परेशान रही भारतीय टीम की परेशानी अपने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वजह से बढ़ गई है। हालांकि वरुण का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है।

Advertisement

वरुण चक्रवर्ती विश्व कप सुपर-8 के तीनों मैचों में महंगे साबित हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैचों में वरुण ने 12 ओवर में 122 रन लुटाए और सिर्फ 3 विकेट लिए। वरुण मौजूदा समय में भारतीय स्पिन गेंदबाजी का ट्रंप कार्ड हैं। ऐसे में उनका प्रभावहीन होना सेमीफाइनल से पहले चिंता का विषय है। हालांकि भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मॉर्कल की राय इसके उलट है।

Advertisement

मोर्ने मोर्केल ने वरुण पर पूरा विश्वास जताते हुए कहा, "चक्रवर्ती में हर गेंद पर विकेट लेने की क्षमता है और वह किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं। उनकी मेहनत भी इसी भरोसे को मजबूत करती है—वह अक्सर अभ्यास सत्र में सबसे पहले पहुंचते हैं और लंबे समय तक नेट्स में गेंदबाजी करते हैं।"

उन्होंने कहा, "वरुण चक्रवर्ती का स्वभाव भी उन्हें खास बनाता है। वह न तो सफलता में ज्यादा जश्न मनाते हैं और न ही खराब प्रदर्शन पर खुद को कोसते हैं। बल्कि, वह खुद के सबसे बड़े आलोचक हैं और लगातार बेहतर बनने की कोशिश करते रहते हैं। टीम को जीत दिलाने के लिए उन्हें सिर्फ एक शानदार ओवर की जरूरत है।"

मोर्ने मोर्केल ने वरुण पर पूरा विश्वास जताते हुए कहा, "चक्रवर्ती में हर गेंद पर विकेट लेने की क्षमता है और वह किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं। उनकी मेहनत भी इसी भरोसे को मजबूत करती है—वह अक्सर अभ्यास सत्र में सबसे पहले पहुंचते हैं और लंबे समय तक नेट्स में गेंदबाजी करते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सेमीफाइनल में वरुण का प्लेइंग इलेवन में होना लगभग तय है। वरुण सेमीफाइनल में बेहद अहम हो सकते हैं। दाएं हाथ का यह रहस्यमयी लेग स्पिनर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों में 14 विकेट ले चुका है। 24 रन देकर 5 विकेट उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार