South Africa vs New Zealand, 1st Semi-Final: न्यूजीलैंड के ओपनिंग जोड़ी फिन एलन (Finn Allen) औऱ टिम सेफर्ट (Tim Seifert) ने बुधवार (4 मार्च) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकात के ईडन गार्डन्स में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में तूफानी साझेदारी से इतिहास रच दिया।  प्लेयर ऑफ द मैच एलन ने 33 गेंदों में नाबाद 100 रन और सेफर्ट ने 33 गेंदों में 58 रन की तूफानी पारी खेली। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के लिए दोनों ने पहले विकेट के लिए 9 ओवर में 117 रन जोड़े। टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

Advertisement

एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन बनाने के मामले में एलन और सेफर्ट की जोड़ी पहले नंबर पर आ गई है। दोनों ने मिलकर अभी तक मौजूदा वर्ल्ड कप में 463 रन की साझेदारी की है। दोनों ने रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में 446 पार्टनरशिप रन बनाए थे। 

बता दें कि 7 पारी में 289 रन के साथ एलन मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वहीं एलन उनसे थोड़े पीछे हैं और उनके नाम 7 पारी में 274 रन दर्ज हैं।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार